फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर-मड़फा संपर्क मार्ग पर सोमवार की शाम पिकअप के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंधोरा गांव निवासी पत्तू यादव (57) सोमवार की शाम किसी काम से डगमगपुर गए थे। काम करने के बाद डगमगपुर-मड़फा मार्ग से पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच सीमेंट उतार कर पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप चालक शहर के जंगी रोड चंद्रदीपा निवासी है, जो मिर्जापुर से सीमेंट लादकर चुनार थाना क्षेत्र के जमथी खंगवा गया था। पत्तू यादव खेती कर आजीविका चलाते थे। उनसे दो पुत्र रमेश यादव व अजय यादव हैं। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पिकअप के टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें