फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्लग निकालते समय करंट लगने पर पिलर से टकराया सिर, मौत

विज्ञापन
पड़री के चपगहना में महेंद्र की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
पड़री। चपगहना में बृहस्पतिवार की सुबह पंखे का प्लग निकालते समय करंट लगने से महेंद्र बिंद (45) का सिर पिलर से टकरा गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

महेंद्र बिंद सुबह सोकर उठे। इसके बाद टेबल फैन बंद करने के लिए प्लग निकाल रहे थे। तभी करंट का झटका लगने से वह पीछे गिर गए। इससे उनका सिर पिलर से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए।
जहां से उनको बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी लेकर जाते समय रास्ते में राजातालाब के पास उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मृतक मजदूरी करता था। उसे दो पुत्री और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि करंट लगने के बाद सिर पिलर में टकराने के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन


पंखे का तार को जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

अदलहाट। हाजीपुर गांव में बुधवार की देर रात पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से बिजेंद्र कुमार (29) करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजेंद्र मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि करंट की चपेट में आने बिजेंद्र मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें