देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में शाहिबा सोज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोत
- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव की घटना, महिला की बहन ने लगाया आरोप
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में रविवार सुबह बच्चे के लघुशंका करने के विवाद के बाद हुई मारपीट का मामला थाने पहुंचा। वहां सुलह के बाद शाम को घर पहुंचने पर फिर विवाद हो गया। शाम को शाहिबा सरोज (32) की फंदे से लटकी लाश मिली। महिला की बहन कविता का आरोप है कि जेठ-जेठानी ने पिटाई के बाद शाहिबा की गला दबाकर हत्या कर दी। फंदे पर शव को लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवापुर पचवल गांव निवासी कविता ने आरोप लगाया कि उसका और उसकी छोटी बहन शाहिबा सरोज की शादी एक ही घर में हुई है। उसके पति चार भाई हैं। तीसरे नंबर के भाई संजय से उसका और चौथे नंबर के भाई श्रवण से बहन शाहिबा की शादी हुई है। शाहिबा के पति श्रवण मोबाइल की दुकान की है। दंपती का पुत्र शिव और पुत्री राखी है। कविता ने बताया कि रविवार सुबह शाहिबा के बच्चे ने लघुशंका कर दी। शाहिबा उसे साफ कर रही थी। उसका छींटा पड़ने पर जेठानी झगड़ा करने लगी। इसके बाद जेठ-जेठानी ने बहन शाहिबा की पिटाई कर दी। मामला देहात कोतवाली पहुंचा। वहां पर मामले का सुलह करा दिया गया। सुलह होने के बाद जब शाम को घर आए तो जेठ-जेठानी ने धमकाया कि उनका कुछ नहीं होगा। इस बात पर फिर से झगड़ा करते हुए बहन शाहिबा की लात-घूसों से पिटाई की। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। यह सब देख रहे पुत्र ने शोर मचाया पर जेठ-जेठानी नहीं माने। शोर सुनकर हमलोग ऊपर कमरे में गए तो बहन बेहोश पड़ी थी। अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो चुकी थी। कविता ने आरोप लगाया कि जेठ-जेठानी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाग गए।
आठ मार्च को भी हुआ था चालान
कविता ने बताया कि जेठ-जेठानी अक्सर विवाद करते रहते हैं। आठ मार्च को भी जेठ ने विवाद कर मारपीट की थी। तो थाने में उसका चालान हुआ था। इसके बाद भी रविवार को फिर झगड़ा करने लगे।
वर्जन
आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित मिश्रा, देहात कोतवाल
देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में शाहिबा सोज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोत- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।