फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रंग लगाने से मना किया तो राॅड से मारा, अस्पताल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के मेउली गांव में शुक्रवार को सुबह रंग लगाने के विवाद में पट्टीदार ने एक युवक की लोहे के राड से पिटाई कर दी। ट्राॅमा सेंटर बीएचयू में शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट में दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मेउली गांव में शुुक्रवार को होली खेली जा रही थी। इस दौरान अमरकांत बिंद (20) ने विपक्षी को रंग लगाने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसमें विपक्षी अमरकांत को अपने घर की ओर ले गया और राड से हमला कर दिया।
इसे अमरकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से ट्राॅमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया गया। शनिवार को सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमरकांत के परिवार के राजन बिंद की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि होली खेलने के विवाद में हुई मारपीट में अमरकांत घायल था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजन बिंद की तहरीर पर नांहक बिंद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें