फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनवाने से दादा ने रोका तो पौत्र ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, फरार

Sat, 01 Aug 2020 08:23 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में एक कलयुगी पौत्र ने अपने दादा की जान केवल इसलिए ले ली क्योंकी वो मकान बनवाने से मान कर रहे थे। जिले के बसेवरा गांव में यह घटना शनिवार दोपहर की है जब मकान बनवाने से रोकने पर पौत्र ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दादा की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पौत्र फरार हो गया।

विज्ञापन


गांव निवासी ओमकार नाथ दुबे (83) के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र बालकृष्ण और छोटा पुत्र रामकृष्ण है। ओमकार नाथ छोटे पुत्र के साथ गांव के पास सीवान में घर बनाकर रहते थे। बड़ा पुत्र बालकृष्ण कानपुर में नौकरी करता है। बालकृष्ण का परिवार गांव में पुराने मकान में रहता है। बालकृष्ण का पुत्र गांव में मकान बनवा रहा था। 

विज्ञापन

दादा ओमकार नाथ उसे मकान बनवाने से मना कर रहे थे। वह जमीन का बंटवारा होने के बाद ही मकान बनवाने के पक्ष में थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे ओमकार नाथ दुबे पड़ोसी के यहां कथा सुनकर प्रसाद लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान बालकृष्ण के पुत्र ने कटवासा से उनके गले पर वार कर दिया। 

इसके चलते ओमकार नाथ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी, तब तक आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि पौत्र ने जमीन विवाद में दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें