फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हटाने के लिए कहा तो युवकों ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में दोपहर के समय बाइक हटाने के लिए कहने पर दो युवक एक सिपाही से भिड़ गए। मारपीट की। पास ही चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को थाने ले गए। घायल सिपाही का मेडिकल के लिए भेजा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर पिपरहिया निवासी बलिराम के पुत्र सुनील(20) और मनीष (19) बाइक से जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती परिवार की किसी महिला की खैरियत जानने आए थे। महिला अस्पताल के गेट के पास बाइक खड़ा कर दोनों अंदर जाने लगे। इस पर सुरक्षा में तैनात सिपाही अंबिका मौर्या (40)ने दोनों को बाइक सही जगह खड़ा करने और लाक कर अस्पताल में जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों युवक सिपाही से उलझ गए। सिपाही ने कहा कि बिना लाक किए गाड़ी चोरी होने की आशंका है। बहस के बीच अचानक दोनों ने सिपाही पर हमला कर दिया। हाथापाई की। शोर-शराबा होने पर पास में ही मौजूद पुलिस चौकी से अन्य सिपाही पहुंचे। दोनों युवकों को पकड़ कर साथ ले गए। वहां पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा पहले से मौजूद थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि सिपाही ने गाड़ी का हैंडिल लाक करके जाने के लिए कहा था। इस पर दोनों ने उसके ऊपर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें