चुनार थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। जिगना थाना क्षेत्र के प्लेटफार्म नंबर एक डाउन लाइन पर मंगलवार की भोर में ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।
अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 19 वर्षीय आफरीन बीए की छात्रा थी। साइकिल से किसी कार्य से गई थी। पुरुषोत्तमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर उसकी साइकिल और बैग मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसी तरह से रेलवे स्टेशन जिगना के प्लेटफार्म नंबर एक डाउन लाइन पर मंगलवार की भोर में एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी विन्ध्याचल शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।