फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: लक्ष्य से काफी पीछे साधन सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र में स्थापित सहकारी समितियां गेहूं खरीद मे फिसड्डी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे केंद्र गेहूं खरीद में लक्ष्य से काफी पीछे रहे। क्षेत्रीय सहकारी समिति कोलना, अदलहाट व भुईलीखास के क्रय केंद्रों पर धान व गेहूं की खरीद होती है। किंतु लॉकडाउन के चलते तथा कुछ प्रशासनिक शिथिलता के चलते अधिकांश किसानों के धान खरीद का पैसा बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

भुगतान के लिए किसान केंद्र के साथ ही आए दिन संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। गेहूं खरीद सीजन चल रहा है पर समितियो से धान का अभी तक उठान नहीं हो पाया है जिसको सीधे असर गेहूं खरीद पर पड़ रहा है। गेहूं बेचने के बाद पैसा कब प्राप्त होगा इसे लेकर किसानों में संशय की स्थिति बनी हुई है। किसान गेहूं देने मे भी भय खा रहे हैं। कई किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के बजाए सीधे बिचौलियों के हांथो बेच रहे है। क्षेत्रीय सहकारी समिति कोलना केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार दस हजार क्विंटल गेहूं खरीद के सापेक्ष अबतक मात्र 354 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट की प्रभारी आरती पटेल ने बताया कि अबतक पांच किसानों से 241 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। सहकारी समिति भुईलीखास पर 170 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है जो कि निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है।इसी तरह सहकारी समिति भुईलीखास पर क्रय केंद्र प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार छह किसानों से 170 कुंतल गेहूं तथा विपणन कार्यालय अहरौरा स्थित रानी बाग क्रय केंद्र प्रभारी मसूद अहमद ने बताया कि 20,000 के सापेक्ष 104 किसानों से 4800 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब देखना है प्रशासन के सचल क्रय केंद्र से लक्ष्यों पर कितना प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें