फरवरी में छुट्टी पर गया सिपाही अब तक नहीं लौटा, निलंबित
मिर्जापुर। फरवरी माह में तीन दिन की छुट्टी लेकर गए सिपाही के अब तक वापस ना आने पर अनुशासनहीनता में पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को उसे निलंबित कर दिया। आरक्षी सुरेश कुमार वर्मा की तैनाती विंध्य धाम सुरक्षा के लिए की गई थी। वह 25 फरवरी को तीन दिन का अवकाश लेकर गया था। इसके बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं आया। उसके घर संपर्क किया गया इसके बाद भी वह ड्यूटी पर वापस नहीं आया। जिसके बाद समय से वापस ना आकर लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा पुलिस का काम अनुशासन में रहकर कार्य करना है। ऐसे में महीनों से लापता सिपाही के खिलाफ अनुशासनहीनता में निलंबन की कार्रवाई की गई है।