फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शाॅर्ट सर्किट से छनवर में लगी आग से गेहूं, अरहर की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र अकोढ़ी ग्राम पंचायत के धनीपट्टी ललकाइनारा, छनवर में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से खेतों में खड़ी गेहूं, अरहर तथा खलिहान में मड़ाई के लिए रखी 60 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। करीब 800 बीघे में फैली आग पर ग्रामीणों तथा फायरब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद काबू किया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी शाॅर्ट सर्किट से रामाचक, त्रिलोकपुर में आग लग गई थी। जिसमें 40 बीघे खड़ फसल जल गई थी। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र तिवारी तथा पंकज ने बताया कि बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग से केशव सिंह की 18 बीघा, सोनू सिंह की चार बीघा, कांता यादव की 12 बिस्वा, तुलसीदास पांडेय की एक बीघा, सिद्धार्थ सिंह की 10 बीघा, शैल कुमारी की सात बीघा, झगड़ू यादव की पांच बीघा, पटवर्धन की पांच बीघा, जगत तथा वेदप्रकाश की पांच बीघा, संतोष यादव की पांच बीघा सहित अन्य किसानों की 60 बीघा फसल और करीब 800 बीघा पराली जल गई। आग की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा तथा ग्राम प्रधान सतीश चंद्र तिवारी तथा काफी संख्या में ग्रामीणों के अलावा दो गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। हवा के चलते आग तेजी से फैल रही थी। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल किसानों के हुई क्षति का आंकलन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर घटना से अवगत कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें