फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मझवां ब्लॉक के बाडापुर, बरैनी के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला पोलिंग बूथ, वेब कास्टिंग बूथ एवं क्रिटिकल बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान की अपील की। उधर, एसडीएम आशाराम वर्मा ने बरैनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से निर्भीक होकर एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह, कानूनगो संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें