फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संगठन को मजबूत करने चले गांव की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम आओ चलें गांव की ओर और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर कार्यक्रम जमालपुर ब्लाक के रानीबाग, मठना, शिवपुर मंडल में शनिवार को हुआ। वक्ताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा की जाएगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जमालपुर ब्लाक,मंडल,न्याय पंचायत के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग बंद होना चाहिए। कहा कि जनता अब इससे ऊब गई है। विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में तुलसीदास गुप्ता, सूर्यभान पटेल, फ़ैज़ अहमद खान, राम लखन मास्टर, संतोष पांडेय, इश्तियाक अंसारी, राजू खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें