रक्तदान करने वाली संस्था विंध्य फाउंडेशन के वेबसाइट उद्धाटन में शामिल लोग। स्रोत- संस्था
वेबसाइट से रक्त के लिए जरूरतमंद मरीजों और रक्तदान करने के लिए आसान प्लेटफॉर्म
मिर्जापुर। जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही अग्रणी संस्था विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के लिए अपनी वेबसाइट लॉन्च की। संस्था के सक्रिय सदस्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर देवव्रत साहू ने वेबसाइट का निर्माण किया है।
देवव्रत साहू ने बताया कि रक्तदान से ऐसे लोगों को जिन्हें रक्त की आवश्यकता हो या ऐसा कोई व्यक्ति जो रक्तदान तो करना चाहता है। जानकारी के अभाव में रक्तदान कर नहीं पाता जैसे लोगों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म देने का प्रयास है। संस्था के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही हमारी संस्था आज लोगों से जुड़ाव के मद्देनजर एक कदम और आगे बढ़ी है। इस दौरान शिव कुमार शुक्ल, अभिषेक साहू, शिवा हैहयवंशी, विनय कुमार, आदित्य बरनवाल, मोहित कसेरा, हर्षित वर्मा, प्रभुनारायण द्विवेदी आदि रहे।