फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज निर्माताओं ने अधिवक्ता के माध्यम से भेजा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नोटिस मिलने के बाद वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माताओं ने देहात कोतवाली पुलिस को नोटिस का जवाब भेजा है। जवाब अंग्रेजी में आया है। अभी पुलिस उसका ट्रांसलेशन कराएगी। अधिवक्ता के माध्यम से जवाब भले आ गया, पर जिन सात लोगों को जवाब भेजा गया है, उन लोगों को हाजिर होकर बयान देना होगा। नहीं तो पुलिस उनको फिर से नोटिसा भेजेगी।
विज्ञापन

17 जनवरी को देहात कोतवाली पुलिस ने वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रितेश साधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडलिया और ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर धार्मिक भावना आहत करने, गाली गलौज और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद देहात कोतवाली के निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय राय जांच करने मुंबई पहुंचे। किसी के न मिलने पर पुलिस वापस आई। इसके बाद पुलिस ने निर्माता फरहान अख्तर, रितेश साधवानी, निर्देशक गुरमीत सिंह, करन अंशुमान, लेखक पुनीत कृष्ण, विनीत कृष्ण और अमेजन कंपनी के लोगों को नोटिस भेज कर 15 दिन के अंदर हाजिर होकर बयान दर्ज कराने को कहा। 15 दिन के अंदर कोई नहीं आया। इस बीच पहले अधिवक्ता ने फोन से संपर्क किया। इसके बाद निर्माताओं ने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब भेजा। कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि अधिवक्ता ने जवाब भेजा है, उस पर गौर किया जाएगा, पर जवाब देने के लिए उनको हाजिर होना होगा या तो वहां जाकर उनसे बयान लिया जाएगा। हाजिर होकर जवाब न देने पर एक बार और नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें