फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम-थम कर हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना

Sun, 23 Jul 2017 11:53 PM IST
mirzapur
विज्ञापन
झरने में सैलानी
विज्ञापन
। रविवार को थम-थम कर हुई झमाझम बरसात से जहां उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं जगह जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के बाद मौसम ख़ुशगवार एवं छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने भी पहुंचे थे, जिससे जिले के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। बारिश होने पर नगर की प्रमुख सड़कों व गलियों में जलभराव होने से राहगीर परेशान दिखे। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से  नमी बरकरार रहने से मौसम खुशगवार रहा।       
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही आसमान में काले-काले उमड़ने-घुमड़ने लगे थे और कुछ देर बाद देखते  ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। कभी तेज तो कभी थम-थम कर हो रही बारिश होने से सड़कों व गलियों में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही प्रभावित रहा। बारिश के दौरान जहां बच्चों ने खूब धमा-चौकड़ी करते दिखाई दिए, वहीं छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में सैलानियों ने जनपद के पर्यटन स्थलों पर पहुंच कर पिकनिक मना कर मौसम का जम कर आनंद उठाया। जिले के विंढम फाल सहित, खडंजा, लखनिया दरी, सिद्घनाथ की दरी, सिरसी, चूना दरीब सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे लोगों  ने पिकनिक मनाकर छुट्टी का आनंद लियो। जल-प्रपात स्थलों पर पहुंचे सैलानी कहीं बाटी-चोखा तो कहीं म्यूजिक की धुन पर थिरकते दिखे। सैलानियों की भीड़ के बावजूद सैलानी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे। बारिश के बाद नगर के संगमोहाल, स्टेशन रोड, आवास विकास कालोनी, पांडेयपुर, घुरहूपट्टी, तरकापुर, सबरी चौराहा, गुड़हट्टी बाजार, रतनगंज रोड सहित कई अन्य इलाकों में बारिश का पानी एकत्रित हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश के बाद सड़क किनारे ध्वस्त व जाम नालियों के ओवरफ्लो करने से पानी सड़क पर आ गया। बारिश थमने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, वहीं सड़कों पर फिसलन से राहगीर परेशान दिखाई दिए।       

बिजली की चपेट में मजदूर समेत दो झुलसे      
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के रैकल गांव निवासी एक मजदूर गांव मे मजदूरी करने गया था।रविवार को तीन बजे गरज चमक के साथ बारिश होने लगी।उसी समय  बिजली की चपेट में आने से खेत पर खड़ा कन्हैया उपाध्याय 48 वर्ष व दानी 55 वर्ष झुलस गए।जानकारी होते ही परिजन 108 एम्बुलेंस से पटेहरा पीएचसी ले गए।वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें