फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेकी, प्लान फिर करते थे चोरी..., काला कोट पहन करते थे निगरानी; गहने-बाइक के साथ दो शातिर अरेस्ट

Sun, 23 Mar 2025 01:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर पुलिस के हत्थे दो ऐसे चोर आए हैं, जो चोरी से पहले रेकी कर प्लान बनाते थे। काला कोट पहन घटना वाले स्थान की निगरानी करते थे, ताकि कोई उन पर शक न करे। पुलिस ने दोनों के पास से आभूषण और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में दो चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काला कोट पहनकर पहले रेकी करता था। उसके दो से तीन दिन बाद चोरी की घटना को अंजाम देता था। शातिर चोर को पुलिस ने शनिवार को शास्त्री पुल, चिमनी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गहने खरीदने वाले आभूषण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा सीओ सिटी विवेक जावला ने पुलिस लाइन में किया। 

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी में 13 मार्च की रात राजेंद्र प्रताप सिंह के मकान में घुसे चोर आलमारी में रखी नकदी और आभूषण समेत आठ लाख का सामान समेट ले गए थे।

राजेंद्र प्रताप की तहरीर पर कटरा कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने आवास विकास काॅलोनी के आस-पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति चोरी का सामान लेकर जाते और कुछ दिन पहले रेकी करते दिखाई दिया। पुलिस चोरी की पहचान की और छानबीन में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कटरा पुलिस ने शास्त्री पुल, चिमनी पेट्रोल पंप के पास से चोरी के आरोपी वाहिद उर्फ कालिया, निवासी कंतित शरीफ, विंध्याचल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वाहिद ने बताया कि उसने आभूषण बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने गणेशगंज निवासी आभूषण कारोबारी विकास सोनी के पास से तीन लाख रुपये के जेवरात बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि वाहिद पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसने ज्यादातर चोरी की घटनाओं को उसने अकेले अंजाम दिया है। चोरी करने से पहले वह काला कोट पहनकर रेकी करता है। काला कोट पहनने से लोग उसे वकील समझते थे और किसी को उस पर शक नहीं होता था।

रेकी करने के दो-तीन दिन के वह बाद चोरी की घटना को अंजाम देता था। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसी कैमरों की मदद स चोर को पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें