फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही हो जा रहा जलजमाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनियोजित ढंग से प्लाटिंग कर भूमि बेच देने का खामियाजा उस पर मकान बनवाने वाले भुगत रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पांडेयपुर स्थित दीपनगर कालोनी है।
विज्ञापन

इस कालोनी में बरसों पहले प्लाटिंग कर लोगों को भूखंड बेचा गया। जानकारी के अभाव में लोगों ने भी यह ध्यान नहीं दिया कि इस जगह न तो सड़क है और न ही नाली या सीवर की कोई व्यवस्था है। लोगों ने भूखंड ले लिया। अब जबकि वह मकान बनवा रहे हैं अथवा मकान बनवाकर वहां रह रहे हैं तो उनको परेशानी हो रही है। जरा-जरा सी बारिश में घुटनों भर पानी भर जाना आम बात है। यहां के निवासियों की मुख्य समस्या यही है। उनको यह चिंता सताए जा रही है कि जब अभी हल्की-फुल्की बारिश में यह हाल है तो जब बरसात का महीना शुरू हो जाएगा तो क्या होगा। उस समय तो अपने ही घर में आना जाना मुश्किल हो जाएगा। मांग की गई है कि इस जगह शासन प्रशासन अतिशीघ्र सड़क व नाली का निर्माण कराए ताकि पानी की समुचित निकासी हो सके और जलजमाव न हो। ग्राम प्रधान केके दुुबे ने कहा कि मुख्य समस्या सीवर की है। यदि सीवर लाइन बिछा दी जाए तो नाली बनाकर पानी उसमें छोड़ा जा सकता है। लेकिन जब सीवर ही नहीं है और सतह काफी ऊंची है तो नाली बनाकर भी क्या होगा। पानी कैसे निकलेगा और उसे कहां ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें