फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से बह रहा पानी, पालिका प्रशासन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर व्यर्थ पानी बह रहा है लेकिन पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

तहसील के प्रवेश द्वार पर पेयजल आपूर्ति की बिछायी गयी पाइप लाइन महीनों से क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसके चलते पानी सड़क पर फैल रहा है।जबकि इसी प्रवेश द्वार से होकर अधिवक्ता, वादकारी फरियादी व नगर के लोग तहसील व आपूर्ति कार्यालय अपने कार्यो को करने - कराने के लिए आते जाते हैं।
इस दौरान पानी के छींटे उनके कपडों पर पड़ जाते हैं जिससे उनका कपड़ा खराब हो जाता है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि चार पहिया वाहनों के आते जाते वक्त पानी का छींटा लोगों के चेहरे तक चला जाता है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि इसी प्रवेश द्वार से होकर तहसील, ब्लाक पुलिस व आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी आना जाना होता है।बावजूद इसके विभाग मौन धारण किये हुए हैं। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के पास बिजली का पोल है। कार्य कराया जा सके इसके लिए बिजली विभाग को अवगत कराया गया है। वहीं उप खंड अधिकारी विपिन पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें