फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जनता लापरवाह, प्रशासन बेपरवाह, कोरोना बढ़ रहा लगातार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बावजूद इसे लेकर बेपरवाही बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, स्थानीय निकाय या फिर आम लोग कोरोना बचाव के लिए पहले जैसी तत्परता नहीं दिखा रहे है। जो पहले कम संक्रमण के समय दिखा रहे थे। जनता लापरवाह और प्रशासन बेपरवाह हो गई है। जिसका कारण है कि कोरोना लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोनो संक्रमण को लेकर जनता में डर है, इसके बाद भी वे लारवाही बरत रहे हैं। कोरोना के चलते जब लाकडाउन हुआ था तो लोग तत्परता बरत रहे थे। उस समय संक्रमण भी कम था, पर जब से छूट मिली है, लोग सावधानी नहीं बरत रहे। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रह रही है। कम ही दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। ज्यादातर स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का सबक भूल चुके हैं। मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। इस समय संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है जबकि कोरोना सबसे अधिक नगर में ही फैल रहा है। हाल ये है कि पिछले एक सप्ताह में जितने मरीज मिले है। उतने मरीज पिछले तीन माह में मिले थे। अब तक कुल 175 मरीज जिले में मिल चुके है।
सरकार ने गुटखा- पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिला प्रशासन पर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है। जिले मेें लाकडाउन खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने दुकानेें के खोलने का शेड्यूल जारी किया। इसमें भी किसी भी पान-गुटखा के दुकान का जिक्र नहीं था। स्वास्थ्य महकमा आशा, एएनएम से बाहर से आने वालों का डाटा इकट्ठा किया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि संक्रमित मिलने के बाद अगले ही दिन उसके संपर्क में आने वालो का सैंपल लिया जाता है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सफाई व्यवस्था का हाल बेहतर नहीं है। पहले तो कंटेनमेंट जोन में लगातार सैनिटाइजेशन किया जाता था, पर अब सैनिटाइजेशन की खानापूर्ति की जाती है। नगर के पैरिया टोला कंटेनमेंट जोन में कुड़ा पड़े -पड़े सड़ रहा है, पर उसकी सफाई नहीं हो पा रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
जिले से कोरोना संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा जा रहा है। वाराणसी से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जा रहा है। जांच के लिए जिले के मंडलीय अस्पताल में भी ट्रूनाट मशीन लग गई है, पर उससे सिर्फ आपरेशन या इमरजेंसी सेवा के लिए कोरोना जांच किया जा रहा है। जिले में अब तक सात हजार 375 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें लगभग छह हजार लोगों की रिपोर्ट आई है। अभी एक हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें