फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय की मनमानी, ग्रामीणों की शिकायत पर हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र छटहां पर तैनात वार्ड ब्वाय के मनमाने रवैए से नाराज ग्रामीणों ने सीएमओ से लिखित शिकायत किया। ग्रामीणों की शिकायत को सीएमओ ने गंभीरता से लिया, साथ ही आरोपित वार्ड ब्वाय का स्थानांतरण सीएचसी राजगढ़ के लिए कर दिया।
सीएमओ को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी छटहां पर तैनात वार्ड ब्वाय रामनरेश शर्मा का घर अस्पताल से महज आठ किमी की दूरी पर मौजूद है। इसके बाद भी वह ड्यूटी पर ना के बराबर आता है, कदाचित ड्यूटी पर आ भी गया तो अस्पताल पर दो से तीन घंटे रुकने के बाद वापस लौट जाता है। ग्रामीणों के आरोपों में उपचार के बदले वार्ड ब्वाय मरीजों या उनके परिवार के सदस्यों से रुपये की डिमांड करता था। पैसा न देने पर मरीज और परिवार के सदस्यों से दुर्व्यवहार करता था। साथ ही लोगों को धमकी देता है कि यदि उसकी शिकायत किए तो वह झूठे मुकदमें में फंसा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय की इन हरकतों से परेशान गांव के विनोद दुबे, विजय कुमार, सत्य प्रकाश दुबे, विमलेश प्रजापति, अकबर अली, हीरालाल, प्रियांशु उपाध्याय, संजय कुमार, मकसूदन प्रजापति आदि ने लिखित शिकायत सीएमओ से किया। बात करने पर सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल वार्ड ब्वाय रामनरेश शर्मा का स्थानांतरण सीएचसी राजगढ़ कर दिया गया है। साथ ही उस पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें