फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कादरी मस्जिद के पास जर्जर मकान की दीवारें ढहाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजबहादुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला जर्जर मकान की छत ढहने की घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए। कलेक्ट्रेट के पूर्व पेशकार स्वर्गीय अयूब का यह मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। छत ढहने से मकान के अंदर मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को लोगों ने मकान की जर्जर दीवारों को ढहा दिया। मकान की कमजोर और दरकती दीवारें व्यस्त सड़क, कादरी मस्जिद और राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई थीं। प्रशासन की ओर से सिर्फ मूंज की रस्सी बांधे जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने खुद ही दीवारों को हटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ले के लोग एकजुट हुए और प्रशासन की मौजूदगी में रास्ते को दोनों ओर से बंद कर दिया। इसके बाद बांस-बल्लियों के सहारे कमजोर दीवारों को गिरा दिया गया। इससे संभावित हादसे का खतरा टल गया। स्थानीय सभासद महताब कुरैशी ने कहा कि यदि स्थानीय लोग आगे नहीं आते तो व्यस्त सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले के लोगों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुद ही कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें