फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को बारिश के चलते हुई दुश्वारियां

Fri, 30 Oct 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण के लिए जमालपुर और नरायनपुर में तीन लाख 22 हजार मतदाताओं ने वोटिंग कर  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपत्र पेटी में बंद कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि बारिश की वजह से प्रशासन और मतदाताओं को थोड़ी परेशानियों से जूझना पड़ा। लेकिन शांतिपूूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने पर राहत की सांस ली है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने मतदान कार्य में लगे कार्मिकों को बधाई दिया।

मिर्जापुर में जिला पंचायत सदस्य के 44 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1092 पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने मतदान के लिए 1051 मतदान केंद्र और 2316 मतदान स्थल बूथ बनवाया था। जिले में 388 सामान्य, 337 संवेदनशील मतदान केंद्र, 222 अति संवेदनशील मतदान केंद्र और 104 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के लिए जिले को 18 जोन और 150 सेक्टर में बांटा गया था। जिले में 15 लाख 47 हजार 821 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



चुनाव के पहले चरण में छिटपुट और फर्जी मतदान की घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में 13 जिला पंचायत सदस्य और 304  क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण के चुनावी यज्ञ में सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में 61.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मत दिए। विकास खंड सीखड़ के विदापुर में प्रत्याशी राम नारायण के वार्ड चार, पांच और छह के मतपत्र पर निशान नहीं था। इससे उस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं हो सका। साथ ही वार्ड के 125 मतदाता वोटिंग नहीं कर सके। अति संवेदनशील प्लस केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रही। पहले चरण में कोन के विष्णु पट्टी और सीखड़ के विदापुर में पुर्नमतदान हुआ था।


दूसरे चरण में छानबे, लालगंज और हलिया में 12 जिला पंचायत सदस्य और 320  क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों पर मतदान  13 अक्तूबर को  कुछ छिटपुट घटनाओं को  छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें 59.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें छानबे में  56, लालगंज में 61 और हलिया में 60.9 फीसदी मतदान हुआ।  छानबे के कुछ बूथों  पर मतदाताओं ने वोट पहले ही पड़ जाने की शिकायत की थी। वहीं छानबे के  प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पर मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर समर्थकों  द्वारा पीठासीन अधिकारी और सिपाहियों से मारपीट की गई। मामले की जानकारी  होते ही जिला मजिस्ट्रेट और एसपी ने  पहुंच कर  मामला शांत हुआ।


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को जिले के पहाड़ी, पटेहरा और राजगढ़ ब्लाकों में छिटपुट घटनाओं के बीच  पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई। पटेहरा कलां में फर्जी वोटिंग  करने जा रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। तो वहीं पटेहरा के ही पटेवर  में दर्जनों मतदाताओं के नाम में भिन्नता कारण मतदान से वंचित कर दिया गया।  जिससे मतदाताओं में रोष दिखा। इसके बावजूद नक्सल प्रभावित पटेहरा और  राजगढ़ में तमाम आशंकाओं के बीच तीसरे चरण में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो  गया। तीसरे चरण में 10 जिला पंचायत सदस्य और  242  क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ।  इस चरण में    63.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का  प्रयोग किया।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए जमालपुर और नरायनपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। गुरुवार को तीन लाख 22 हजार मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें