नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में करवाचौथ व्रत के लिए पूूजन सामग्रियों की खरीददारी करने महिलाओं की भीड़ जुटी रही। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, रमईपट्टी, संगमोहाल, इमामबाड़ा, संकटमोचन रोड सहित कई बाजारों में जुटी महिलाओं ने करवाचौथ व्रत के पूजन सामग्री को खरीदा। नगर के बाजारों में सड़क किनारे लगी पूजन सामग्रियों की दूकानों पर जुटी महिलाओं ने चलनी सहित सनई व मिट्टी के बने बर्तनों की खरीददारी किया। रिमझिम फुहारों की परवाह न करते हुए बाजारों में पहुंच कर व्रत रखने वाली महिलाओं ने उन सभी वस्तुओं की खरीददारी की, जिससे पूजन होता है। सड़क की पटरियों पर लगी दूकानों पर पूजन सामग्रियों की खरीददारी करने उमड़ी महिलाओं की भीड़ को देख दूकानदार भी गदगद दिखाई दिए।