फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : मतदान स्थल पर पहले किया मतदान, फिर खिंचवाई फोटो, हो गई मौत, बताया जा रहा हार्ट अटैक

Wed, 20 Nov 2024 05:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

कछवा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में महेंद्र सिंह मतदान कर बाहर निकले। मतदान का उत्साह प्रकट करने के लिए फोटो भी खिंचवाई लेकिन अगले ही पल वो गिर पड़े। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत हार्टअटैक से हुई है।
विज्ञापन
मृतक महेंद्र सिेह मौत से पहले मतदान केंद्र के बाहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

मझवां के उपचुनाव में वोटिंग की तमाम तस्वीरे सामने आई लेकिन एक घटना ने सबके मन को झंकझोर दिया। घर से मतदान करने के लिए निकले महेंद्र सिंह को पता नहीं रहा होगा कि ये मतदान उनका आखिरी मतदान है। मतदान केंद्र के बाहर आकर वोट का उत्साह प्रकट किया और गिर पड़े बाद में उनको मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में चर्चा है।

कछवा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में उपचुनाव की वोटिंग का उत्साह भरा माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया। यहां पहुंचे   55 वर्षीय महेंद्र सिंह ने मतदान किया और मतदान केंद्र के बाहर फोटो खिंचवाई उसके बाद जैसे ही आगे बढ़े अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन


आनन - फानन में  प्रशासन और घर के लोग  कछवा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक महेंद्र सिंह दोपहर 12 बजे अपने गांव के पोलिंग बूथ पर वोट देने गए थे। कछवा कृश्चियन त्रिमुहानी पर राजपूत मेडिकल चलाते थे।मृतक के दो लड़के हैं जो किसानी कर अपना जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें