फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वयंसेवकाें ने निकाली शिक्षा व साक्षरता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार के दिन शिविरार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों की टोली नंबर एक ने नाश्ता बनाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पिरल्लीपुर गांव के मलिन बस्ती में स्वयंसेवकों द्वारा लोगो के बीच शिक्षा एवं साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही प्राथमिक विद्यालय पिरल्लीपुर व आंगनवाड़ी केंद्र पर बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक व पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों से शिविरार्थियों ने चर्चा की। कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चें अर्पिता, रूपाली, अर्चना ,किशन एवं दिलीप ने अनुभव साझा किया। सत्र में रुद्र प्रताप सिंह , ज्योति यादव व अंजलि दुबे ने शिक्षा एवं प्रेरक गीतों से नौनिहालों को रोमांचित कर दिया। बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. दीप नारायण, व डॉ. अरविन्द कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया l शिविर मे 50 स्वयंसेवक, स्वयं-सेविकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें