चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को व्याख्यान व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने प्रार्थना, पीटी, योगाभ्यास किया। उसके बाद प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राज योग प्रशिक्षण केंद्र चुनार की कुसुम दीदी, बीके तपोषी व गुंजा बहन का व्याख्यान हुआ। शिविर के दूसरे सत्र में बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय से आए चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रवि कुमार सिंह की टीम ने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जानकारी प्रदान किया। महिलाओं में स्वास्थ्य समस्याओं की वजह जानकारी का अभाव बतलाते हुए उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ आवश्यक दवाइयां भी वितरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशर्फीलाल, डॉ अरुणेश कुमार, अरविंद कुमार, पारसनाथ, बुद्धिमान के साथ साथ अर्चना प्रतिभा ,प्रीति ,शिवानी ,मोहित मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ दीप नारायण ने संचालन तथा डॉ कुसुम लता कार्यक्रम अधिकारी प्रथम ने सभी का आभार प्रकट किया।