पटेहरा। दीपनगर स्थित ग्रामीण स्टेडियम (मल्टीपर्पज हाल) में युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का बृहस्पतिवार को समापन किया गया।
विज्ञापन
वॉलीबाल सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में तेंदुआ कला के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। दूसरे दिन वॉलीबाल बालक जूनियर वर्ग में मझारी की टीम विजेता व पीउरी की टीम उप विजेता रही। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में चिखुरिया की टीम विजेता रही।
वहीं, पचोखरा की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल सीनियर बालक वर्ग में तेंदुआ कला विजेता रहा। पटेहरा कला उप विजेता बना।
कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग में राजगढ़ की टीम विजेता तथा राजापुर की टीम उप विजेता रही। कबड्डी बालक सब जूनियर वर्ग की टीम में बजरंग कबड्डी क्लब जमुई विजेता व जमुई की दूसरी टीम ही उप विजेता रही।