फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षतिग्रस्त सड़कों व बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ सपाजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति नियमित कर रात में कटौती बंद करने, घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों पर महंगाई कम करने और नालियों की सफाई को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने की दशा में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। मिर्जापुर नगर की सबरी तिराहे से पुतलीघर तक, पीलीकोठी चैराहे से स्टेशन रोड तक खराब सड़क की मरम्मत कराने की सपाजन ने मांग की। इस अवसर पर अशोक यादव, रामगोपाल बिन्द, नागेन्द्र तिवारी, सत्यप्रकाश यादव, विजय यादव, श्याम मोहन यादव, सुरेश यादव, सलीम बादशाह, रिजवान अहमद, गगन मौर्या, समीम सिद्दकी, विजयशंकर प्रजापति, अरशद अली, पीयूष यादव, शुभम गुप्ता, नवीन यादव, मनोज चौहान, अंकित यादव, शशांक यादव, शिवकुमार यादव, अभिषेक सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें