फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विट्ठलनाथ की निकली शोभायात्रा

Mon, 11 Dec 2017 12:01 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
शोभायात्रा
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार नगर के उसमानपुर इलाके में स्थित वैष्णवजनों के तीर्थ स्थल चरणाट धाम पर गुंसाई विट्ठलनाथ जी का 503 वां तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव रविवार की शाम शुरू हुआ। श्री मुकुंद गोपाल सेवा संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में सुबह गोपाल मंदिर से निकली शोभायात्रा में षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर दास महाराज के साथ पैदल शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

भक्त भजन कीर्तन करते हुए चितईपुर, बच्छाव रूदौली, सिरसी, आराजी लाइन, अदलपुरा, बसारतपुर, मेडिया से चुनार गंगा घाट पर पहुंचे। स्थानीय वैष्णवजनों सहित नगर के अन्य तमाम सम्मानित लोगों ने शोभायात्रा में शामिल वैष्णवजनों का स्वागत किया। इस दौरान अल्पाहार प्रदान किया गया। आधे घंटे बाद पुन: शोभायात्रा गंगाघाट से रवाना हुई, जो नगर के भरपुर लाइन, टेकौर तिराहे से नागरपुर इलाके से होते हुए चरणाट धाम पहुंची। शोभा यात्रा के चरणाट धाम पहुंचते ही प्राकट्य महोत्सव में शामिल होने आये देश प्रदेश के वैष्णवजनों ने राधे राधे बोल के जयकारे लगाने के साथ ही शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात शोभायात्रा चरणाट धाम में प्रवेश हुआ। शोभायात्रा के चरणाट धाम पहुंचने से पूर्व जगह जगह स्वागत किया गया और वैष्णवजनों सहित स्थानीय नगरवासी भी दर्शन पूजन कर शोभायात्रा में शामिल होकर चरणाट धाम पहुंचे, जहां ठाकुरजी की आरती उतारी गई और उपस्थित जनमानस में प्रसाद का वितरण किया गया। चरणाट धाम में आयोजित तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव के दूसरे दिन चरणाट धाम परिसर में आदिवासियों को अन्न, वस्त्र व नि:शुल्क दवा वितरण के साथ ही महाराज श्री का तिलक व अन्य कार्यक्रम आयोजित हैं। नगर में पहुंचे शोभायात्रा का स्वागत रामेश्वर दास अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, चन्द्रभूषण सिंघल, रितेश अग्रवाल सहित नगर के अन्य तमाम वैष्णवजनों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें