फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ महीने से बंद विटामिन की जांच, 10 दिन से थायराइड टेस्ट भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में पिछले आठ माह से विटामिन डी और विटामिन बी-12 की जांच बंद है। वहीं, रीजेंट की कमी के कारण पिछले 10 दिनों से थायराइड की जांच भी नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी का रुख करना पड़ रहा है और अपनी जेब से रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें करीब 50 मरीज हड्डियों की कमजोरी और दर्द की शिकायत लेकर आते हैं। ऐसे मरीजों में विटामिन डी और बी-12 की कमी का पता लगाने के लिए जांच जरूरी होती है। इसके अलावा हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सक थायराइड जांच भी लिखते हैं।
थायराइड की जांच हड्डी रोग विभाग के अलावा अन्य विभागों के चिकित्सक भी लिखते हैं। केंद्रीय पैथोलॉजी में प्रतिदिन करीब 50 मरीजों की थायराइड जांच होती थी, लेकिन रीजेंट की कमी से यह सुविधा भी 10 दिनों से बंद है। वहीं, विटामिन डी और विटामिन बी-12 की जांच आठ माह से नहीं हो रही है। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्जन

रीजेंट की कमी के कारण थायराइड की जांच नहीं हो रही है। रीजेंट मंगाया गया है। जल्द ही जांच शुरू हो जाएगी। विटामिन डी और विटामिन बी-12 की जांच नि:शुल्क जांच की सूची में नहीं है। इसलिए इन्हें बंद किया गया था। इनकी फीस तय कर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डाॅ. पंकज पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें