नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन प्रस्तुत करते हजूरी जत्था भाई इंद्रपाल सिंह, संवाद
मिर्जापुर। रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को गुरु नानक देव के 557वें प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजा। गुरुघर के रागी करमजीत सिंह और अमृतसर से आए हजूरी जत्थे के भाई इंद्रपाल सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। विद्यालयों के बच्चों ने भी मनोहर कीर्तन किया।
गुरुद्वारा अध्यक्ष जसबीर सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भेदभाव और ऊंच-नीच का खंडन कर सत्य के मार्ग पर चलने और मेहनत की कमाई करने का संदेश दिया। धार्मिक मंत्री भूपेंद्र सिंह डंग ने भी उनके विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव हरदीप सिंह खुराना, खजांची सुरेंद्र पाल सिंह खुराना और हरभजन सिंह सरना ने किया।
इससे पहले सुबह पांच बजे से लंगर तैयार करने की सेवा शुरू हुई। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह सरना, रविंद्र पाल सिंह गिल, जसवंत सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, महेंद्र सिंह चंड्योक, करमजीत सिंह सरना और बलदेव सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।