फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल वर्मा ने भाषण स्पर्धा में मारी बाजी

Sun, 22 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड मिर्जापुर के तत्वावधान में स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल की जयंती चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के अलावा ग्रीटिंग कार्ड पोस्टर प्रदर्शनी तथा अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विशाल वर्मा प्रथम स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट के नौ नियमों के प्रतीक के तौर पर नौ पौधरोपण भी किए गए।

 प्रतियोगिताओं के उपरांत विजयी प्रतिभागियों के नामों की भी घोषणा की गई। भाषण प्रतियोगिता में विशाल वर्मा प्रथम, हिमांशु मौर्य द्वितीय व सूरज चंद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


भाषण स्पर्धा के बीएड संवर्ग में रंजना चतुर्वेदी प्रथम, नीतू सिंह द्वितीय व अखिलेश मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीटिंग कार्ड बीएड संवर्ग में अखिलेश कुमार प्रथम, स्काउट/गाइड में विशाल बिंद प्रथम, सूरज चंद द्वितीय व हिमांशु व प्रथम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि     चंद्रमा प्रसाद ओझा ने कहा कि स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के पदचिन्हों पर चल कर जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।

 कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. पीआर सिंह, मुख्यायुक्त बेचन सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट/गाइड ने प्रतिभागियाें को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला संगठन कमिश्नर कमलेश द्विवेदी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कुलदीप शुक्ल, केएम शुक्ल, राघवेंद्र शुक्ल, संसार पाठक, अंकित सिंह, बालकरन यादव, मनोज नीलम, अगस्त मुनि, सत्यंबदा सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के स्काउट/गाइड मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें