फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का वर्चुअल सम्मेलन 16 से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा क्षेत्रवार वर्चुअल सम्मेलन 16 जुलाई से शुरू होगा। इसमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को चुनार विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन दोपहर तीन बजे से होगा। मुख्य वक्ता लोकसभा सदस्य जगदंबिका पाल होंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 17 जुलाई को दोपहर एक बजे छानबे क्षेत्र का सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य वक्ता पंकज चौधरी लोकसभा सदस्य होंगे। मड़िहान क्षेत्र का सम्मेलन 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा। इसके अलावा मझवां का सम्मेलन 19 जुलाई को दोपहर एक बजे होगा। मुख्य वक्ता लोकसभा सदस्य लल्लू द्विवेदी होंगे। नगर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 20 जुलाई को दोपहर दो बजे आयोजित होगा। इसमें पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें