फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। करंट की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। पहली घटना चुनार थाना क्षेत्र के डुलहाडौल गांव की है। सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय नान्हू यादव पुत्र लालजी सोमवार की शाम पांच बजे टेलीविजन चलाने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना पटेहरा के मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर की है। आम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय करंट लगने से युवक झुलस कर पेड़ से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। क्षेत्र निवासी बल्लू (28) पुत्र रामनाथ दोपहर में सड़क किनारे आम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। कटी लकड़ी हाई बोल्टेज तार पर गिर गई। इससे पूरे पेड़ में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक पेड़ से नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजन मड़िहान स्थित सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें