फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत सिंह एमएलसी निर्वाचित, डीएम ने दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
भाजपा के श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपते जिला अधिकारी ? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
नाम वापसी के लिए निर्धारित की अंतिम तारीख 24 मार्च को दोपहर बाद तीन बजते ही भाजपा प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा हो गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एमएलसी पद के प्रत्याशी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन में बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह के नामांकन वापस ले लेने के बाद ही विनीत सिंह निर्विरोध घोषित हो गए थे। उनको यह प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपा गया। मिर्जापुर सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें से एक प्रत्याशी प्रेमचंद का पर्चा तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया था। दूसरे प्रत्याशी सपा के रमेश सिंह यादव ने अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके चलते श्याम नारायण सिंह गुनिर्विरोध हो गए थे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने उनको निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।प्रमाण पत्र मिलते ही मुख्यालय पर ही मौजूद विनीत सिंह व भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। निर्विरोध होने पर विनीत सिंह को अबीर लगाकर लोगों ने बधाई दी। मुख्यालय परिसर में भी समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें