श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में दानपात्र से निकले नोटों की गिनती करते कर्मचारी।-संवाद।
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुधवार को तीन दान पात्र खोलकर नोटों की गिरती कराई गई। सुबह 11 बजे नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में शाम तक नोटों की गिनती चली। तीन दान पेटिकाओं से 12 लाख रुपये से ज्यादा धन मिले। इसके बाद विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष के बैंक खाते में जमा रुपये जमा करा दिए गए।
मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के छत पर बने श्री पंडा समाज के कार्यालय में सुबह तीन दान पेटिकाएं खोली गईं। इसमें एक दान पेटिका मां विंध्यवासिनी मंदिर झांकी, काली खोह मंदिर व मां अष्टभुजा देवी मंदिर में लगे दान पेटिका से निकले नोटों की गणना के लिए खोला गया। सीसीकैमरे और पुलिस की सुरक्षा में नोटों की गिनती कराई गई। दानपात्र से 12 लाख, 3 हजार 150 रुपये मिले। इसमें 11 लाख, 9 हजार, 880 रुपये की नोट और 93 हजार 270 रुपये के सिक्के प्राप्त हुए। गणना के बाद विंध्य विकास परिषद की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल के खाते में रुपये जमा कराए गए। इस दौरान सूरज सोनकर, विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दंत त्रिपाठी, विजय शंकर दुबे, हरेंद्र दुबे, अनिल सोनकर, राकेश सोनकर, ज्ञानेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।