फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर में दौड़ा करेंट

Tue, 06 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्यवास‌िनी
विज्ञापन
 विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में उस समय अफरातफरी मच गई जब रविवार की रात मंगला आरती के दौरान पैनल में शार्ट सर्किट से तेज आवाज हुआ। लोग विस्फोट समझकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद लोगों ने जाकर देखा कि गर्भगृह के पास से पैनल में चिनगारी निकल रही थी।। इससे गर्भगृह में करेंट दौड़ने लगा। लोगाें ने बिजली कटवाकर स्थिति को नियंत्रण किया।
विज्ञापन


 
 मंदिर में रविवार की रात करीब 10 बजे आरती हो रही थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में धमके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पूरे मंदिर में करेंट दौड़ने लगा। लोग करेंट से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। किसी ने विभागीय अधिकारी को सूचना देकर बिजली कटवाई तब राहत सांस ली गई। हादसे में वायरिंग जलकर नष्ट हो गई। करीब एक घंटे तब बिजली गुल रही।


 पिछले चार महीने से 16 लाख रुपये की लागत से मंदिर में  वायरिंग की मरम्मत कराई जा रही थी। काम  पूरा हो चुका है लेकिन पैनल नहंी बदले गए है। इसकी वजह से ही हादसा हुआ। मंदिर में लगी वायरिंग में बार बार शार्ट सकिर्ट हो रही है। इतना ही नहीं मंदिर के सातों गली में बिजली तार दौड़ा गया है लेकिन किसी भी गली में बिजली जलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें