फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल : तीन की जगह मात्र एक पोस्टमैन, नहीं बंट पा रहीं चिट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-40 हजार की आबादी पर एक डाकिया के भरोसे डाक व्यवस्था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। विंध्याचल स्थित डाकघर में पोस्टमैन की कमी के चलते सैकड़ों जरूरी डाक महीनों से बंट नहीं पा रहे हैं। हालत यह है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रहे। लोगों को खुद डाकघर पहुंचकर डाक की जानकारी लेनी पड़ रही है।

40 हजार से ज्यादा आबादी वाले विंध्याचल क्षेत्र का डाकघर पटेगरा नाला पुल के पास किराये के भवन में चल रहा है। यहां तीन पोस्टमैन के पद स्वीकृत हैं, लेकिन पिछले एक महीने से केवल एक डाकिये के सहारे क्षेत्र संभाला जा रहा है। इसके कारण शिवपुर, मोतीझील मार्ग, अमरावती चौराहा, गाजिया, गोसाई पुरवा, बरतर तिराहा और विंध्याचल धाम समेत कई इलाकों में डाक वितरण प्रभावित है।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी नन्हें निषाद ने बताया कि 20 दिन पहले एटीएम कार्ड आने का मैसेज मोबाइल पर मिला था, लेकिन डाक घर तक नहीं पहुंची। बाद में डाकघर जाने पर पता चला कि पोस्टमैन की कमी के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। वहीं, गोसाई पुरवा निवासी सोनू कुमार मौर्य ने बताया कि पैन कार्ड लेने के लिए उन्हें खुद डाकघर जाना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन

पोस्टमैन की कमी ससे क्षेत्र में डाक वितरण प्रभावित है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि डाकिया की जल्द ही तैनाती होगी। व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी।

-वी.के. ठाकुर, पोस्ट मास्टर डाकघर, विंध्याचल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें