मिर्जापुर। आईजीआरएस जन सुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में विंध्याचल मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन की शासन स्तर पर रैकिंग समीक्षा में विंध्याचल मंडल को 120 में से 100 अंक और 83.33 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सभी मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कहा कि उन्हें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी उनके परिश्रम और समर्पण से मंडल आगे भी इसी प्रकार सफलता के शिखर को रहेगा।