फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुरादाबाद को हराकर विंध्याचल मंडल ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
प्रदेशीय खो खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक कप के साथ मिर्जापुर की टीम।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
प्रदेशीय अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में मिर्जापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कोलना के अक्षय ने भी दिखाया दमखम
विज्ञापन


अदलहाट। अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की अंडर-19 बालक खो-खो स्पर्धा में विंध्याचल मंडल की टीम ने मुरादाबाद को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मिर्जापुर और भदोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मंडल का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अदलहाट स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कोलना के छात्र अक्षय कुमार ने अपने बेहतरीन खेल से खासा प्रभावित किया। टीम की जीत में दिनेश यादव, रमेश कुमार, विजय प्रसाद, मोहन लाल यादव और राजनाथ पाल ने भी अहम भूमिका निभाई। भदोही के पप्पू, सूर्यभान यादव, रामधारी यादव, घनश्याम, सुनील पाल और राजकुमार मौर्य ने भी दमदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह और कोच चंदन मौर्य के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें