फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सूक्ष्म सिंचाई में विंध्याचल मंडल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उद्यान विभाग की सूक्ष्म सिंचाई योजना में विंध्याचल मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रस्तावों की स्वीकृति में यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश के 834 प्रस्तावों की तुलना में मंडल के 214 प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जबकि जिला स्तर पर मिर्जापुर व सोनभद्र के बराबर 106-106 प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ ही 48 त्रिपक्षीय समझौते भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि जिले में 3300 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य है। उद्यान विभाग की ओर से जिले के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर की व्यवस्था व अन्य संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर कई योजनाएं चलाई जाती हैं। पूरे प्रदेश में झांसी व कानपुर मंडल बड़े मंडल माने जाते हैं और किसानों की संख्या भी उस क्षेत्र में अधिक है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से जो योजनाएं संचालित की जाती हैं, उनका लाभ संबंधित को मिले, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें