फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कराटे में विंध्याचल मंडल को मिला 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। बुलंदशहर के श्री शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में 18 से 22 नवंबर के बीच संपन्न हुए 68 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 2024 में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के कराटे खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदकों में दो स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही ईशा पटेल व आर्यन मिश्रा का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। मंडली सचिव राजवन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल से कुल 435 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मिर्जापुर मां गंगा शिक्षा निकेतन की छात्रा ईशा पटेल व आर्यन मिश्रा ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के लिए क्वालीफाई किया। इस कामयाबी में टीम कोच राहुल शर्मा, बादल यादव व टीम मैनेजर सौरभ केसरी का बहुमुखीय योगदान रहा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिर्जापुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण कुमार सिंह, सतीश कुमार आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें