जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के लिए सोमवार को श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद विंध्यधाम पहुंचे आस्थावानों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर पूजन अर्चन किया। घंटा-घड़ियाल, शंख ओर माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर देवीमय हो रहा था।
इस मौके पर मां का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे।
मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया।
मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।