लालगंज। यूक्रेन से निकलकर पोलैंड पहुंचने वाले लालगंज क्षेत्र निवासी विनय कुमार पांडेय को भारतीय दूतावास भारत भेजने की पूरी तैयारी कर चुका है। इसकी जानकारी विनय पांडेय के बड़े भाई ऋषि देव पांडेय ने दी।
लालगंज विकासखंड के धसड़ा राजा निवासी विनय एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन यूनिवर्सिटी में कर रहा है। हालात यूक्रेन संकट के बाद दूतावास की ओर से एक होटल में उसे सुरक्षित रखा गया है। इसकी सूचना विनय पांडे ने अपने परिवार को दी। सूचना के पूर्व परिजन बेहद चिंतित थे। मंगलवार को विनय पांडेय ने घर वालों को बताया कि भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे उसकी भारत के लिए उड़ान है। अपने लाल के आने की खबर पाकर मां अनुराधा पांडे, बहन प्राची और बड़े पापा युधिष्ठिर के साथ पिता शीतला प्रसाद पांडेय ने सरकार का आभार व्यक्त किया।