फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीपा पुल का निर्माण शुरू न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। रैपुरिया गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को घाट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। उनका आरोप है कि गंगा किनारे सैकड़ों पीपे रखे हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि नियमानुसार एक नवंबर तक पीपा पुल तैयार हो जाना चाहिए था। इसके लिए अक्तूबर से ही निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन अब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। पुल बनने से आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को वाराणसी आने-जाने में सुविधा होगी। दूरी आधी से भी कम रह जाएगी। साथ ही मुख्य मार्ग पर जाम और धूल की समस्या से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो हजारों लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अवधेश यादव ने बताया कि विभाग की ओर से तीन बार टेंडर प्रकाशित कराया जा चुका है। तीसरी बार भी टेंडर पास नहीं होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ठेका आवंटित किया जा सकता है। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण ठेका आवंटित होने के बाद लगभग 15 दिन में शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन में विजय प्रजापति, गुलाब दास साहनी, रामनरेश सिंह पतारू, अनिल मौर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें