फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मगरमच्छों के कारण दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा स्थित तालाबों में दो साल से डेरा डाले चार मगरमच्छों के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। मगरमच्छ तालाब के पास से गुजर रहे मवेशिया को निवाला बना रहे हैं। अबतक कई बकरियों, गाय के बच्चों और कुत्तों को शिकार बना चुके हैं। सूचना के बावजूद वन विभाग मगरमच्छों को पकड़ने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचो-बीच दो तालाब पड़ते हैं। इसमें चार मगरमच्छ पिछले दो साल से रह रहे हैं। मगरमच्छ तालाब से निकलकर गलियों में विचरण करते हैं। इस दौरान गाय के बछड़े, कुत्ता, बिल्ली को तालाब की ओर खींच ले जाते हैं। यदि कोई मवेशी पानी पीने के लिए तालाब में पहुंचा तो उसे मगरमच्छ निवाला बना लेते हैं। मगरमच्छों के खौफ से ग्रामीण अपने छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ते
ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह पंकज ने बताया कि मगरमच्छ तालाब में पिछले दो सालों से डेरा डाले हैं। अबतक दर्जनों पशुओं को अपना शिकार बना चुके। सिरसी रेंज के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक मगरमच्छ नहीं पकड़े जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वे अभी नए आए हैं। इस बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत मिली है तो मगरमच्छों को पकड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें