फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाहनों से उड़ती धूल पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पहाड़ियों की तलहटी में मानक के विपरीत संचालित क्रशर प्लांटों से दौड़ते वाहनों के कारण उड़ती धूल से आजिज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में युवकों ने बृहस्पतिवार की सुबह नारेबाजी करते हुए छह क्रशर प्लांटों को बंद करा दिया। इस दौरान कारिंदों से युवकों की झड़प भी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

युवकों का आरोप है कि क्रशर प्लांटों से गिट्टी लादकर रोजाना निकलने वाले भारी वाहनों के कारण धूल उड़ती है और इससे वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है। प्लांट संचालक पानी का छिड़काव नहीं करा रहे हैं। इसको लेकर सोनपुर तथा भगवती देई गांव के ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। युवक क्रशर प्लांटों पर पहुंच गए तथा प्लांट बंद कराने की मांग की। इस दौरान क्रशर प्लांट का कामकाज देख रहे मुंशी तथा अन्य कामगारों से युवकों की झड़प भी हुई। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांटों से बराबर धूल उड़ती है। प्लांटों पर भी फव्वारा नहीं लगाया गया है। कुछ जगह लगे भी हैं तो पानी का छिड़काव करने की कोरमपूर्ति ही की जाती है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। सैकड़ों ग्रामीण सांस संबंधी बीमारी से परेशान हैं। क्रशर प्लांट संचालक खामियों को दूर करने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर खनन कार्य से जुड़े लोगों की शिकायत है कि जब भी इस प्रकरण पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई होती है तो इसका खामियाजा छोटे क्रशर प्लांट संचालकों को भुगतना पड़ता है। बड़े पैमाने पर खनन कार्य करने वाले और रसूखदार कार्रवाई से बच जाते हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव बताया कि ऐसे प्लांट संचालकों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें