फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उपकेंद्र पर ताला बंद कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकी गांव के पटपरवा मौजा के लोगों ने मंगलवार को दीपनगर विद्युत उपकेंद्र के गेट पर ताला बंद कर जमकर हंगामा किया। 25 दिन पहले गांव का ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए चंद्रगुप्त मौर्य, पारसनाथ, रामानंद मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, अवधेश, राजेश आदि ग्रामीणों के का कहना था कि गांव में बिजली और पेयजल की आपूर्ति बाधित है।
25 दिन पहले बस्ती में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। पावर हाउस के अलावा अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण मौके पर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंची संतनगर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में अवर अभियंता रमाशंकर ने बताया कि शिकायत मिलते ही पीआर नंबर वर्कशाप को दे दिया था। वहां से उपलब्ध होते ही ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें