फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Mon, 21 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को रविवार को खंड विकास अधिकारियों ने शपथ दिलाया। साथ ही सभी प्रधानों को समिति गठित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


रविवार को नवनिर्वाचित कई ग्राम प्रधान लग्जरी वाहनों से शपथ ग्रहण करने पहुंचे। साथ ही खंड विकास अधिकारी ने नव निर्वाचित प्रधानों को उनके कार्यो और अधिकारों के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों में खुशी का माहौल रहा।

सिटी ब्लाक  में खंड विकास अधिकारी भावना यादव ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।

शपथ लेने वालो में संगीता यादव, अनारदेवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, सरैया, अर्चना देवी, जगत प्रकाश, सुनीता देवी, बरसाती देवी, अमरनाथ, छबीले, गोविंद, रामकली, रमेशचंद, दुर्गा प्रसाद, पप्पू सोनकर, फिरोजा, बैजयंती, रेखा, पूनम, सरस्वती, यशोदा, सूर्यबली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत शिवचंद्र चतुर्वेदी और एडीओ एसटी  राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सिटी ब्लाक के 1023 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर अंशुमान पांडेय आदि मौजूद रहे।

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में 83 में से 80 ग्राम प्रधानों को एडीओ पंचायत नंदलाल ने शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण करने वालों में अखिलेश्वर सिंह, संजय मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, सुनीता देवी, रेखा देवी, किरन सिंह, ममता आदि प्रधान शामिल रहे। इस अवसर पर एडीओ एमआई सुनील कुमार, रमांशकर सिंह पटेल मौजूद रहे।

सीखड़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में बीडीओ बालेश्वर प्रसाद ने  बगहा, हांसीपुर ओर धनैता न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया।  रविवार को पारसनाथ सिंह, जय प्रकाश दूबे, शिव बहादुर सिंह,  कल्लूराम, सुरेश सिंह, रमाशंकर, सबिता, जानकी देवी, राम आसरे, गीता देवी,  स्वामीनाथ, निर्मला देवी आदि ने शपथ लिया।

तीनों न्याय पंचायतों के सदस्यों को एडीओ पंचायत रामसागर ने शपथ दिलाया। इस अवसर पर राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हलिया और ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में 79 में से 64 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी नवीन गुप्ता ने शपथ ग्रहण कराया।

शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों में अमरावती देवी, विजय नारायण मिश्रा, अरुण मिश्रा, शंभू प्रसाद त्रिपाठी, धनंजय पटेल, अनिता, सुमन सिंह, निर्मला, लालजी मौर्या, लगनधारी, शकुंतला सिंह, नन्हकू कोल, सुभाष पटेल, अशोक कुमार, शांति आदि शामिल रहे। इस दौरान एडीओ पंचायत रमेश चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें