मिर्जापुर। एक दिन पूर्व वर्चुअल शपथ ग्रहण बाद बृहस्पतिवार को जिले के सभी विकास खंडों में स्थित ग्राम पंचायतों में गठित गांव की सरकार की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों की ओर से छह समितियों का गठन कर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की योजना बनाई गई। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए छह समितियों नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति एवं जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। गठन पश्चात ग्राम पंचायतों के विकास के लिए नाली, खड़ंजा, संपर्क मार्ग आदि कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
विकास खंड सिटी में 87 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 75 ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। भटौली, दिलमन देवरिया, संडवा, अर्जुनपुर पाठक, अनंतरामपट्टी, शाहरपुर चौसा में ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बैठक कर समितियों के अध्यक्ष की मौजूदगी में गांव के विकास का खाका खींचा। इस दौरान ग्राम प्रधान नरायन, मंशा देवी, प्रभावती देवी, मनोरमा देवी, बृजेंद्र कुमार मिश्र, सविता सिंह उपस्थित रहे। ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय ने अमोई, बिकना, टांड़, छीतपुर, समोगरा, अहमलपुर, मगरदाकला आदि गांवों में बैठक का आयोजन किया। इसी तरह ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने भरुहना, मिश्रलहौली, खजुरी, अघौली व भेंवरकरमनपुर में बैठक की। ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकांतधर दुबे ने धनीपट्टी, लच्छापट्टी, विजयपुरा, नुआंव व नौहां आदि गांवों में बैठक की। इस दौरान संबंधित ग्राम प्रधान व सदस्यगण मौजूद रहे।
जिगना: िवकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत में समितियों का गठन किया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सिक्रेटरी ने बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तब्य का बोध कराते हुए समिति का गठन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकृष्ण उपाध्याय, प्रकाश चंद दुबे, हरिश्चंद्र बिंद, सौम्या स़िंह, दिनेश कुमार, शाशिकांत यादव, उत्तम यादव, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, दिलीपकुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, सहित अन्य सिक्रेटरी अपने अपने ग्राम पंचायत में समितियों का गठन किया। खराब मौसम के चलते समितियों के गठन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आनंद मोहन सिंह, श्रीनाथ बिंद, रामअवध पांडेय, गुलाम रसूल, शिवचंद्र मिश्र, पन्नालाल पटेल, विनोद कुमार यादव, अवधेश कुमार, शिव लषन बिंद, दिलीप कुमार पाठक, बेचन सिंह, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजीव सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। हलिया: विकास खंड के 79 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 63 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक के साथ गांव में विकास कार्यो की योजना के साथ समिति का गठन किया। जिसमे नाली, खडंजा, पुलिया, पाइप , सडक आदि का निर्माण कार्य बरसात से पूर्व कराए जाने का निर्णय लिया गया। भटवारी में ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सिकटा में सरला तिवारी, हलिया में शिव बाबू सेठ, गलरा में ममता मिश्रा, महुगढ़ में विविध भारती पांडेय, सोनगढ़ा में अमृत लाल आदि प्रधान व सदस्य मौजूद रहे। जमालपुर: 99 ग्राम पंचायतों वाले विकास खंड में 65 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की पहली बैठक कर छ: समितियों का गठन करते हुए विकास कार्यों की योजना तैयार की गयी। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए गली, नाली, खडंजा आदि कार्यो की रूपरेखा तैयार की गयी। जाफरखानी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान सुजावती देवी, ककरही में ग्राम प्रधान अभिनव तिवारी, भोकरौंध में ग्राम प्रधान अमित बिंद, चैनपुरा में ग्राम प्रधान गीता देवी, चौकियां में ग्राम प्रधान सुनील सिंह, भड़ेवल में ग्राम प्रधान नीलम देवी, छोटा मीरजापुर में ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह एवं मदारपुर में ग्राम प्रधान विकास यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक संपन्न हुई। सीखड़: 35 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 23 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं सदस्यों की पहली बैठक आयोजित की गई। सचिव एवं रोजगार सेवक की उपस्थिति में रुदौली, डोमनपुर, खानपुर, धनैता, मगरहा, कुशवाहा, अदलपुरा आराजी लाइन, सुलतानपुर, बसारतपुर, लालपुर, सीखड़, गोरैया, सोनवर्षा, कठेरवा, सुरसी, मुकुंदपुर, पाहो, केला बेला, बगहा, विदापुर, धनु पुर, बटौवा व शिल्पी आदि गांव के प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे।
कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए हुआ विचार-विमर्श
लालगंज। प्राथमिक विद्यालय पतुलकी पर बृहस्पतिवार को आयोजित खुली बैठक में मुख्यअतिथ डीसी मनरेगा/ प्रभारी खंड विकास अधिकारी मो नफ़ीस ग्राम प्रधान व समिति के अध्यक्षो से कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए विचार विमर्श किया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गणेश शंकर दुबे ने मुख्य अतिथी समेत पूर्व ग्राम प्रधान को मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, कमल नयन दूबें, शशिभूषण दूबें, दिनेश कुमार, समीम, अशोक बिंद, शारदा बिंद, मुनाई लाल, अजय, अमरनाथ, साधू, डंगर एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।